जाह्नवी कपूर ने फिर पहना ब्वॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। लंबे समय से धड़क गर्ल शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, लेकिन कभी इस कपल ने ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया था।
हालांकि पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी मीडिया में एक अलग अंदाज से अपने प्यार पर मुहर लगाती नजर आ रही हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस का ग्लैम लुक देखने को मिला।
जाह्नवी कपूर काफी समय से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेस मैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बीते दिनों मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंचीं थी। जहां उन्होंने अपने आउटफिट के साथ शिखु  नाम का पेंडेंट पहना था, जो शिखर पहाड़िया का निकनेम है। अब एक बार फिर अभिनेत्री ने शिखु नाम को फ्लॉन्ट किया। हाल ही में दोनों को तिरुपति मंदिर में देखा गया था। इस कपल ने घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां पर चढ़ाई भी की थी।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts