संकट आता है तो राहुल गांधी भाग जाते हैंः सीएम योगी-

 बोले- देश को सिर्फ समस्याएं दी

चंडीगढ़ (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार करने चंडीगढ़ में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को सिर्फ समस्याएं दी और भ्रष्टाचार दिया है। जब कोई संकट आता है तो राहुल गांधी भाग जाते हैं। कोरोना काल में भी राहुल कभी नहीं दिखे, जबकि बीजेपी ने कोरोना काल में सेवा की। मैं खुद गांव-गांव गया।
सीएम योगी ने आगे कहा कि आएंगे तो मोदी ही। तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी जी। देश की सारी जनता पीएम मोदी के साथ है। अबकी बार 400 पार होगा। इसी दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया। वो कहते थे कि राम मंदिर नहीं बनेगा। तो क्या इटली में बनेगा राम मंदिर। आज यूपी में मस्जिदों से माइक उतर गए। यूपी में दंगे समाप्त हो गए। सड़कों पर नमाज पढ़ना बंद हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts