आर्मी से रिटायर होने के बाद फर्स्ट क्लास एसी में मेरठ पहुंचा मेरू 

आरवीसी सैंटर में आगे का जीवन बिताएंगा 

मेरठ। इंडियन आर्मी  की डाॅग यूनिट में 22 साल सेवा देने के बाद आर्मी डॉग मेरू रिटायर हो गया। उसके रिटायमेंट पर शानदार पार्टी दी गयी। उसे मेरठ तक फर्स्ट क्लास एससी कोच में मेरठ तक लाया गया। यहां पर वह आरवीसी सैंटर में  डॉग्स रिटायरमेंट होम में बिताएगा। फर्स्ट एसी कोच में सफर करते मेरू की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंडियन आर्मी में डॉग्स के लिए ये सम्मान देखकर लोग इसकी सराहना भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर डॉग मेरू की ट्रेन यात्रा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मेरू को उसके रिटायरमेंट पर इंडियन आर्मी ने ये तोहफा दिया है। एक वफादार ट्रैकर डॉग के रूप में समर्पित करियर के बाद 9 साल का मेरू रिटायर हो गया है। मेरू 22 आर्मी डॉग यूनिट का आर्मी डॉग है।रिटायरमेंट के बाद मेरू को मेरठ आरवीसी सेंटर के डॉग्स रिटायरमेंट होम में रखा जाएगा। यहां उसे अपनी आगे की जिंदगी गुजारनी है। इस डॉग्स रिटायरमेंट होम में मेरू को ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में सफर कराकर लाया गया है। इस सफर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही हैं। रिटायरमेंट के बाद मेरू अपना जीवन यहीं रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर के डॉग्स रिटायरमेंट होम में बिताएगा।

हाल में ही डिफेंस मिनिस्ट्री ने यह पहल की है। इसके तहत सर्विस डॉग्स को रिटायरमेंट के बाद उनके संचालकों के साथ एसी फर्स्ट क्लास में रिटायरमेंट होम तक यात्रा करने की अनुमति दी गई है। मिनिस्ट्री की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है। जब एक सर्विस डॉग अपना जीवन देश की सुरक्षा में समर्पित कर देता है, उसके बदले उसे ये सम्मान मिलना चाहिए। ये सम्मान मेरू की मेहनत और संघर्ष है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts