दो थाना क्षेत्रों में शव मिलने से मचा हडकंप 

एक अधजली डेडबॉडी रजवाहे में मिली, दूसरा शव ठेके के पीछे खेत में मिला

मेरठ।मेरठ में सोमवार सुबह दो जगहों पर दो अज्ञात लाश मिलने से हड़कंप मच गया। एक आदमी को जलाकर मारा गया। लाश ठिकाने लगाने के लिए उसे रजवाहे में बहा दिया गया है। वहीं दूसरी लाश खेत में पड़ी मिली है। शराब के ठेके के पास खेत में पड़ी लाश देखकर लग रहा है कि आपसी रंजिश में हत्या की गई है।फिलहाल पुलिस ने  दोनों शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

परतापुर थाना पुलिस को अधजली लाश गांव पूठनी के रजवाहे में मिली है। राहगीरों ने रजवाहे में लाश बहती देखी। इसके बाद पुलिस को बताया।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला शव किसी आदमी का है और आधा जला हुआ है। लाश का चेहरा बुरी तरह जला हुआ है। लाश किसकी है कहां से आई इसकी जानकारी नहीं हो रही है।

सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस

देखने से लाश 35 से 40 साल के आदमी की लग रही है। शव करीब 40 प्रतिशत जला हुआ है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की जानकारी ली तो कुछ पता नहीं चला। लोगों की मदद से मृतक के शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया।जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर जानी पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस अब लाश को लेकर सीमा विवाद में उलझी रही । बाद में मामला थाना जानी क्षेत्र का निकला 

खेत में पड़ी मिली लाश

एक लाश परतापुर थाना क्षेत्र के गांव गून में देसी शराब के ठेके के पीछे खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान करने का प्रयास किया।

मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष लग रही है। मृतक ने शर्ट और लोअर पहना था। शव का पंचनामा भरकर भेज दिया है। लाश की फोटो भी सर्कुलेट की जा रही है ताकि उसकी पहचान हो सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts