परिवार नियाेजन में  महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही 

 गत वित्तीय वर्ष में5979  महिलाओं ने तो 173 ने भी कराई नसबंदी 

37249 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन को  अपनाया 

    मेरठ।जनपद में महिलाओं में परिवार नियोजन के प्रति रूझान बढ़ता नजर आ रहा है। पुरूषों में नसबंदी के प्रति जागरूकता बढ़ती दिखाई दे रही है।  समाप्त हुए वित्तीय वर्ष  2023-24 173 पुरूषों ने जबकि 5979 महिलाओं ने नसबंदी कराई। इस वित्तीय वर्ष अप्रैल माह तक 270 महिलाएं 11 पुरूष अभी नसबंदी करा चुके हे। 

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डा. कांति प्रसाद ने बताया वर्ष 2023-24  में 5979 महिला नसबंदी की गयी। इस दौरान  173 पुरूषों ने नसबंदी करा कर परिवार नियोजन में अपनी भागदारी की। 18576 महिलाओं ने आईयूसीडी अपनायी। 12361 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी कराई। 37249 महिलाओं ने अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगवाया। 82035 महिलाओं ने छाया साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली को अपनाया। 121738 महिलाओं ने माला एन गर्भ निरोधक को अपनाया। 

 इस वित्तीय वर्ष अप्रैल तक की बात करें तो -270 महिलाओं ने नसंबदी करायी है। जबकि अभी तक 11 पुरूषों ने नसबंदी करायी है। 1476 महिलाओं ने आईयूसीडी,563महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी,2811 महिलाओं ने अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन,5218 महिलाओं ने छाया साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली ,8481 महिलाओं ने माला एन गर्भ निरोधक गोली का प्रयोग किया। 

  उन्होंने बताया परिवार नियोजन की सुविधा स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध करायी जा रही है। देहात की सीएचसी पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।  उन्होनें बताया परिवार नियोजन के लिय समय-समय पर विभाग ओर से कैंपों को आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आशा, एएनएम द्वारा भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं व पुरूषाें को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts