लख्मी विहार की महिलाओं एसएसपी कार्यालय पर हंगामा 

 बाेली महिला जज के पति ने कॉलोनी के लड़कों पर कराई FIR, उत्पीड़न कर रही है पुलिस 

मेरठ।  मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने कहा कि कुछ दिन पहले अज्ञात नकाबपोश युवकों ने महिला जज के बेटे पर हमला कर दिया था। इसी मामले में महिला जज के इशारे पर पुलिस उसके निर्दोष 16 साल के बेटे को झूठे मामले में फंसा रही है।

महिलाओं ने बताया कि घटना के दौरान उसका बेटा घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। उसके बाद भी हमले का आरोप उसके बेटे पर लगाया जा रहा है। उन्होंने शिकायती पत्र देकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले में जांच कराने की बात कही है।लख्मी विहार की रहने वाली कविता क्षेत्र की महिलाओं के साथ शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। कविता ने बताया कि उसका 16 साल का बेटा एक बड़े स्कूल में पढ़ता है। उनकी कालोनी में ही एक महिला जज का परिवार रहता है। महिलाओं का महिला जज का बेटा आए दिन कॉलोनी के लोगों के साथ दबंगई करता है। कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात नकाबपोश युवकों ने महिला जज के बेटे पर हमला कर दिया था। इसी मामले में महिला जज के पति ने उसके बेटे सहित कॉलोनी के छात्रों खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

कविता ने बताया कि घटना के समय उसका का बेटा कोचिंग में था। कविता का आरोप है कि पुलिस भी महिला जज के दबाव में उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts