आईओसी की लापरवाही  भुगत रहे ग्राहक व पेट्रोप पंप संचालक 

टीन शेड न होने से पेट्रोल डालने वालों को करना पड रहा परेशानी का सामना 

 मेरठ। मेरठ में इंडियन ऑयल कंपनी का खामियाजा ग्राहकों   व पेट्रोल पंप  पर काम करने वाले कर्मचारियों को भुगतना पड रहा है। दरअसल आईओसी ने पंप पर लगी पुरानी टिन शेड को उतरवा दिया था। उसके स्थान पर नई टिन शेड को लगाया जाना था। लेकिन अभी तक आईओसी ने टिन शेड लगा है।वर्तमान समय से आसमान से आग बरस रही है। तपती धूप  पंप के कर्मचारियों  को ग्राहकों को पेट्रोल व डीजल देने के लिए मजबूर होना पड रहा है। कई बार ग्राहकों ने इसकी शिकायत पंप के मैनेजर से की है। लेकिन वह समाधान नहीं निकाल पा रहे है। 

 इंडियन ऑयल प्रति वर्ष अरबों रूपये का काराेबार करता है। पूरे देश व विदेशाें में इसके पेट्रोल पंप मौजूद है। लेकिन हम एक कडवा सच हम आपको बताने जा रहे है। इस समय आसमान से आग बरस रही है। तापमान चालीास को पार कर रहा है। मेरठ में आईओसी के पेट्रोल पंप वर्तमान समय में कार्यरत है। हम बात कर रहे है। शास्त्रीनगर कुटी के पास पेट्रोल पंप की । जहां पिछले चार  माह  पूर्व  ने पुरानी टिन शेड को उतरवा दिया था। जिस समय टिन शेड को उतारा गया था। उस समय सर्दी का मौसम था। इस बार गर्मी के मौसम में आसमान से आग बरस रही है। मजबूरी वंश ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे है। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40-43 चल रहा है। पंप पर टिन शेड न होने पर वहां काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारियों को तपनी धूप में ग्राहकों को पेट्रोल व डीजल देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार कर्मचारी गर्मी के कारण बेहोश हो चुके है। कभी-कभी पेट्रोल की लेने वालों की भीड़ होने के कारण लोगों तपती धूप में अपने नम्बर का इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार कर्मचारी व ग्राहक टिन शेड को लगवाने के लिए हंगामा कर चुके है। लेकिन आईओसी के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। हमने पंप के मैनेजर सोनू कुमार से बात करने का प्रयास किया तो उनका कहना था। कंपनी की ओर से पुरानी  टिन शेड को हटाया गया था। उसके स्थान पर नयी टिन शेड के कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया था। लेकिन टिन शेड अभी तक नहीं लग पाया था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts