साहब भाजपा पार्षद मकान बनाने के नाम की एवज में मांग रहा 50 हजार रुपए की  रंगदारी 

महिलाओं ने पार्षद के खिलाफ खोला मोर्चा 

मेरठ। वार्ड नम्बर पचास के क्षेत्रवासियों ने पार्षद के खिलाफ माेर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय महिला एकता संघर्ष के बैनर तले महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा करते हुए मकान की एवज में पार्षद पर पचास हजार की रंगदारी का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। 

महिलाओं ने आरोप लगाया कि वार्ड 50 से भाजपा पार्षद संजय सैनी ने मकान बनाने के नाम पर गलत तरीके से 50 हजार रुपए मांगे हैं। पैसे न देने पर पार्षद धमकाता है। महिलाओं ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पार्षद संजय सैनी उसका भाई मिलकर रंगदारी मांग रहा है। जब महिला ने रंगदारी का पैसा नहीं दिया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है।

महिला ने पुलिस को बताया कि 12 मई को वो अपने घर में कुछ काम करा रही थी। तभी पार्षद संजय सैनी अपने भाई राजू सैनी, रिंकू सैनी के साथ विशाल, मनोज, शमा, वर्षा और कुछ लोगों को लेकर उसके घर आए और झगड़ा करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि पार्षद ने कहा कि मकान बनाना है तो पहले हम लोगों को 50हजार रुपए दो।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पार्षद के बार-बार मांगने पर 15 हजार रुपए दे भी दिए। लेकिन बाकी रकम देने से इंकार कर दिया। इस पर पार्षद ने धमकाया कि पैसे नहीं दिए तो मकान नहीं बना सकोगी। उसके पति के साथ मारपीट भी की है। कहा कि पार्षद पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है लेकिन पुलिस उसे अरेस्ट नहीं कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts