हिन्दी में डब हुई लाल सलाम, 24 मई से होगा सिनेमाघरों में प्रदर्शन
मुंबई। इस साल की शुरुआत में रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ रिलीज हुई थी, जिसकी खूब चर्चा हुई। अब मेकर्स ने रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘लाल सलाम’ को हिंदी भाषा में डब करके रिलीज करने का फैसला किया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। कार्मिक फिल्म्स ने ऐलान किया है कि रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ हिंदी में 24 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह फिल्म इस साल फरवरी महीने में तमिल भाषा आई थी। इसमें रजनीकांत ने मोइद्दीन भाई का किरदार निभाया था। उनकी अदाकारी की खूब चर्चा हुई थी। ‘लाल सलाम’ फिल्म का डायरेक्शन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था। वहीं, विष्णु विशाल और विक्रांत ने भी ‘लाल सलाम’ में अहम भूमिका निभाई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ 50 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म में उनका रजनीकांत का 30 से 40 मिनट का कैमियो है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में काम करने के लिए रजनीकांत ने 40 करोड़ रुपये की फीस ली थी।
इन दिनों रजनीकांत अपनी नई फिल्म ‘कुली’ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इसको लोकेश कनगराज बना रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के टाइटल का ऐलान किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts