ताइवान में भूकंप से हिली इमारतें, चार की मौत

- 25 साल का सबसे तेज भूकंप, तीव्रता 7.5
- कई जगह लैंड स्लाइड, कई इमारतें हुईं जमींदोज, 91 हजार घरों की बिजली गुल

ताइपे/टोक्यो।ताइवान में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। इसकी तीव्रता 7.7 आंकी गई है। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और इमारते टेढी हो गई। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, 4 लोगों की मौत हुई है। 50 घायल हैं।
बताया जा रहा है कि भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है। ताइवानी मीडिया के मुताबिक, भूकंप के बाद ताइवान के 91 हजार से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है। भूकंप से तारों और पावर प्लांट को नुकसान पहुंचा है।
ताइवानी सेंट्रल वेदर ब्यूरो के मुताबिक, यह ताइवान में 25 साल में आने वाला सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी
इंडिया ताइपे एसोसिएशन ने भूकंप को देखते हुए ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की है। मोबाइल नंबर 0905247906 और ईमेल ad.ita@mea.gov.in जारी किया गया है

No comments:

Post a Comment

Popular Posts