सभी चिकित्सा  पद्धतियों की अपनी विशेषताएं व सीमाएं - डा अशोक 

 मेरठ। रविवार को  शंकर आश्रम में पत्रकार वार्ता में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डा. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि सभी चिकित्सा पद्धतियों को अपनी विशेषताएं एवं सीमाएं हैं। वे एक-दूसरे के पूरक हैं। आरोग्य भारती सभी को सम्मान के साथ देखती है।एक पैथी के विशेषज्ञ को दूसरी के बारे कोई राय नहीं देनी चाहिए। उसे केवल अपनी पैथी के बारे में हर बात करनी चाहिए। 

 हर रोग की दवा नहीं होती। उचित जीवनशैली, आहार-विहार और छोटे-छोटे प्रयासों से हम रोगों का उपचार और निदान कर सकते हैं। कोरोना ने हमें सीखा दिया है कि दुनिया में हर रोग की दवा नहीं होती। आरोग्य भारती देश भर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर अभियान चला रहा है। संगठन चिकित्सक और अन्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान दे रहा है। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष रामअवतार तायल, प्रांतीय सह सचिव आलोक कंसल, प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. अंकुर त्यागी, अशोक वशिष्ठ, विनोद जैन और खिलेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts