देश हित से बड़ा कुछ भी नहींः पीएम मोदी
सहारनपुर में विपक्ष पर गरजे प्रधानमंत्री मोदी
सहारनपुर।
पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन शक्ति के खिलाफ है, मैं देश को झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के वोट की ताकत है। देश के कोने से एक आवाज आ रही है। फिर एक बार मोदी सरकार।
पीएम मोदी ने कहा कि देशहित से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। इस दौरान मां शाकंभरी को नमन करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में शकित की उपासना आध्यात्मिक हिस्सा है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट किया उनका क्या हाल हुआ है वह इतिहास में अंकित है। उन्होंने कहा कि मिशन के लिए लोग भाजपा से जुड़ते हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने प्राथमिकता पर गरीब को पक्का घर, शौचालय दिया। गरीबों को बिजली और मुफ्त राशन दिया। पांच लाख मुफ्त इलाज की सुविधा दी। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो वर्षों से नहीं कर पाई वो भाजपा ने कर दिखाया है। कांग्रेस ने कमीशन खाने को ही प्राथमिकता दी।
पीएम ने कहा कि हमने तीन तलाक की प्रथा का अंत किया है। तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को ही नहीं बल्कि हर बेटी को लाभ मिला है। पूरे मुस्लिम परिवार को बचाया है। मुस्लिम समाज की बेटी मोदी को आशीर्वाद देकर रहेगी। कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की ख्याति है। योगी हो या मोदी आपके उत्पादों की बिक्री बढाना चाहते हैं। एक जिला एक उद्योग नीति लेकर आये हैं।
No comments:
Post a Comment