स्वामी विवेकानन्द सुभारती विवि को मिला देश के शीर्ष विवि का सम्मान

 सीएसआर ग्रुप द्वारा दिया गया शीर्ष विश्वविद्यालय का सम्मान

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीएसआर ग्रुप द्वारा देश के शीर्ष विश्वविद्यालय  के सम्मान से सम्मानित किया गया।

सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलिज के डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय को सीएसआर ग्रुप के चेयरमैन एस.के.सचदेवा ने देश के शीर्ष विश्वविद्यालय का सम्मान प्रदान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सुभारती लॉ कॉलिज के डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने सीएसआर ग्रुप को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा  युवाओं के उत्थान हेतु प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, चिकित्सा एवं अनुसंधान के साथ भारतीय संस्कारों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके साथ ही विधि के क्षेत्र में संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विद्यार्थियों में विधिक ज्ञान रोपित कर न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल ने स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष विश्वविद्यालय का सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से देशहित में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा में गुणवत्ता देने एवं विद्यार्थियों में कौशल विकास पर अधिक बल देता है ताकि पढ़ाई पूरी होने पर छात्र छात्राएं रोजगार प्राप्त कर देश हित में अपनी योग्यता से सराहनीय कार्य कर सकें। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में विभिन्न देशों के छात्र छात्राएं भी अध्ययन कर रहे है और भारतीय संस्कृति एवं सुभारती विश्वविद्यालय की शौक्षिक गुणवत्ता से लाभान्वित हो रहे है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने सम्मान मिलने पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह बड़े गौरव की बात है, कि स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष विश्वविद्यालय का सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने विशेष कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय हमेशा से ही शिक्षा के हर क्षेत्र में देश हित के उद्देशों से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के आदर्शों का सम्मान है।

इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. अभय शंकरगौड़ा, कुलसचिव ग्रुप कैप्टन  एम याकूब, पीपीडी निदेशक ई. आकाश भटनागर आदि ने हर्ष प्रकट करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts