पल्लवपुरम में बिल्डर की मनमानी के खिलाफ पंचायत का प्रदर्शन

ग्रामीणों ने लिया चुनाव बहिष्कार का फैसला, मुख्यमंत्री से की शिकायत

मेरठ। पल्लवपुरम की जनता ने बिल्डर से परेशान होकर एक पंचायत में चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। क्षेत्र के लोगो ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर चुनाव का बहिष्कार किया गया है।

पल्लवपुरम थाना स्थित मोदीपुरम के लोगो का आरोप है की एक बिल्डर ने उनकी कालोनी की दीवार अवैध तरीके से तोड़कर कालोनी का गेट लगा दिया, काफी समय से क्षेत्र के लोग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्यमंत्री से शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के चलते कॉलोनी के करीब दो हजार लोगों ने किसी भी पार्टी को वोट न देने का बैनर लगाकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया, मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी की आबादी करीब 2000 के आसपास है और सभी कॉलोनी वासी भाजपा का वोट देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार होने के बाद भी उन्हें बिल्डर द्वारा सताया जा रहा है। बात क्यों नहीं कहा कि पुलिस में प्रशासनिक अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री पैसे कमाने हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जिसके चलते वह चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हैं।

सीनियर सिटीजन वेलफेयर पल्लवपुरम के अध्यक्ष धर्मवीर कपिल का कहना है कि बिल्डर से कॉलोनी के लोग काफी समय से परेशान हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है इसी के चलते चुनाव का बहिष्कार किया गया है और सड़कों पर चुनाव बहिष्कार के बैनर लगा दिए गए हैं और किसी भी राजनेता को कॉलोनी में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष, वीके त्यागी चक्र पाल सिंह रणवीर सिंह आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts