किशोर अपराध में सोशल मीडिया का प्रभाव पर परिचर्चा
मेरठ। शोभित विवि के लॉ क्लब के छात्रों द्वारा "किशोर अपराध में सोशल मीडिया का प्रभाव: पक्ष या विपक्ष" विषय पर एक जीवंत परिचर्चा का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्रों ने सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान को खूबसूरती से समझाते हुए कहा है कि यह स्वाभाविक रूप से नकारात्मक नहीं है।यह एक उपकरण है जिसका सकारात्मक प्रभाव, शिक्षा से संबंध भी हो सकता है। किसी भी तकनीक की तरह, इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि इसका उपयोग कैसे किया जाता है और इसे किस संदर्भ में लागू किया जाता है।कार्यक्रम का आयोजन लॉ क्लब की फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. पल्लवी जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन तनीषा साहू एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा ने किया।साबिया फलक, ऐमन, विथिका गोयल, दीक्षा गौड़, आकांशा गुप्ता, गार्गी, सोहम पांचाल और आकाश सिंह ने भाग लिया और और अंत में डॉ. शुभम शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment