रामलला के ललाट पर हुआ ‘सूर्यतिलक’, साक्षी बनी अयोध्या

- बधाई गीतों से गूंजी धर्म नगरी, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
अयोध्या (एजेंसी)।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार यानी आज पहली रामनवमी मनाई जा रही है। यह पहली रामनवमी ऐतिहासिक होगी। इस पर्व पर रामलला के प्राकट्य बेला में मध्याह्न भगवान के ललाट पर सूर्याभिषेक हुआ। बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रभु रामलला के प्रतीकात्‍मक जन्‍म के बाद दोपहर 12:16 बजे पर उनके ललाट पर पांच मिनट तक सूर्य की किरणों से प्रभु श्रीराम का अभिषेक हुआ।
इस मौके पर बधाई और सोहर गीत भी गाए गए। राम नवमी पर रामलला को सोने व चांदी की कारीगरी से सुसज्जित खादी की विशेष पोशाक पहनाई गई। राम नवमी उत्सव पर राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास के मुताबिक राम लला को छप्पन भोग लगाया गया। इसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts