पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का निधन

कई दिनों से चल रहे थे बीमार, देर रात दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस 

मेरठ। पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का निधन हो गया। उन्होंने देर रात दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से सिख समाज में शोक छा गया है।

मेरठ में हस्तिनापुर के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर स्थित पंज प्यारे गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह का दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इससे सिख समाज में शोक छा गया है।

प्रमुख सेवक बाबा जोगिंदर सिंह 24 साल से गुरुद्वारा की देखरेख कर रहे थे। गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह के पंज प्यारे भाई धर्म सिंह की जन्म स्थली पर स्थित है। कार सेवक बाबा शान ने बताया कि बाबा जोगिंदर सिंह पिछले 15 दिनों से बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सिख समाज में शोक छा गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts