30 लाख को सोना लेकर बंगाली कारीगर फरार 

 मेरठ। शहर सर्राफा बाजार से बंगाली कारीगर को दुकानदारों का सोना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बंगाली कारीगर तीस लाख का सोना लेकर फरार हो गया। इस सबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। 

मलेय जना निवासी कानूनगोयन ने बताया मजदूरी पर सोने के जेवर बनाने का कार्य करता है। जिस हेतु प्रार्थी ने कारीगर भी रख रखे हैं। जो प्रार्थी के निवास पर ही रहकर मजदूरी पर सोने के जेवर बनाने का कार्य करते हैं। प्रार्थी ने  गत 11 अप्रैल  को 512 ग्राम सोना जेवर बनाने हेतु अपने कारीगर बिफल सरदार व उसके भाई मनसा सरदार पुत्रगण वृंदावन सरदार मूल निवासी ग्राम ठाकुरानीचक,जिला हुगली, पश्चिम बंगाल को दिया था।  दोनों लोगों ने जेवर बनाकर 20 अप्रैल को देने का वादा किया था। परंतु उक्त दोनों लोग शुक्रवार की सुबह-सुबह लगभग 3 व 4 बजे के मध्य प्रार्थी का 512 ग्राम सोना लेकर भाग गए। जिसकी वर्तमान बाजारी कीमत लगभग 30 लाख रुपए है।

  शुक्रवार की सुबह दुकान के अन्य कारीगर, जो छत पर सो रहे थे नीचे आए तो, उक्त दोनों लोग वहां पर नहीं थे। जिस पर दुकान के कारीगरों द्वारा प्रार्थी को सूचित किया गया। प्रार्थी तभी से उपरोक्त दोनों भाई विफल सरदार व मनसा सरदार को तलाश कर रहा है, परंतु उनका कुछ भी पता नहीं चला है।प्राथी ने देहली गेट थाने में दोनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गयी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts