जीएसटी विभाग में तैनात मेरठ के अरूण कुमार लखनऊ में हुए सम्मानित 

 मेरठ की पृष्ठभूमि पर लिख नावेल मेरठ जंक्शन के लिए मिला सम्मान 

मेरठ। जीएसटी विभाग मेरठ में तैनात साहित्यकार अरुण कुमार मानव को लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में डॉ विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डिप्टी सी.एम. डा. दिनेश शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। 

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अन्तर्गत साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों से पूरी तरह भरे सभागार में अवसर पर सरकारी सेवा में रहते हुए साहित्य सृजन करने वाले 23 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्टेट जी.एस.टी. विभाग में कार्यरत अरूण कुमार मानव को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा द्वारा डॉ विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में अरुण कुमार मानव को एक लाख रूपये की नगद धनराशि, स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियो के रूप में अपर मुख्य सचिव, भाषा विभाग आई.ए.एस. जितेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग, आई.ए.एस. रवीन्द्र नायक, प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, आई.ए.एस मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग, आई.ए.एस. डा. हरिओम, प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, आई.एस. महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलॉक रॉय, विद्या भारती के क्षेत्रीय संयोजक प्रो. जय शंकर पाण्डेय, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष आई.ए.एस. डा. अखिलेश मिश्रा, महामंत्री डा. सीमा गुप्ता सहित अनेको गणमान्य लोग मौजूद रहे। अरूण कुमार मानव वर्तमान में जी.एस.टी विभाग में कार्यरत हैं तथा सरकारी नौकरी के साथ.साथ लेखन कार्य में भी सक्रिय हैं। उनके द्वारा उपन्यास, कहानी, कविता, गजल, मुक्तक आदि विधाओ में लेखन किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अरुण कुमार मानव को उनके उपन्यास आजाद हवाएं के लिए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष 2021 में डॉ रांगेय राघव युवा लेखन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

इस उपलब्धि के लिए वरिष्ठ साहित्यकार कौशल कुमार, वेद प्रकाश वटुक, यशपाल कौत्सायन, ईश्वर चंद गंभीर, सुमनेश सुमन, रामगोपाल भारतीय, सत्यपाल सत्यम, शायर इरशाद चौहान बेताब, रितु शर्मा जौली,  बृजराज किशोर राहगीर, प्रीति भारद्वाज ,प्रीत आदि साहित्यकारों द्वारा अरुण कुमार मानव को बधाई देते शुभकामनाएं दी गयी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts