लोकसभा चुनाव बजा बिगुल 

 सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव चार जून को आएंगे नजीते ,आचार संहिता लागू 

नई दिल्ली,एजेंसी। पूरे देश को जिसाका इंतजार था वह तारीख आ गयी है। शनिवार को विज्ञान भवन में चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। 543 लोकसभा सीटों के लिए सात  चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल काे दूसरे चरण 26  अप्रैल को 89 सीटों के लिए , तीसरा चरण 7 मई को 94 सीटों के लिए , चौथा चरण  13 मई को 96 सीटों पर , पांचवा चरण 20 मई को 49 सीट के लिए , छटा चरण 25 मई को 57 लोकसभा सीटों  पर सातवा चरण 1 जून को 57 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।  लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें तय हो गयी है।  सिक्किम 2 जून, 32 सीट, ओडिशा 24 जून, 107 सीट, अरुणाचल 60 असेंबली सीट, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।

 चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि बाइ इलेक्शन- 26 असेंबली में बाईपोल होना है। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में बाईपोल होना हैं। 26-26 वैकेंसी पूरी कर रहे हैंं। ये पार्लियामेंट्री इलेक्शन के साथ होंगे।

 वेस्ट यूपी के सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर,नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, में 19 अप्रैल में होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध, बुलंदशहर, अलीगढ़ व मथुरा में चुनाव होगा। 

 चुनाव आयोग ने बताया देश के 968821926 कराेड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरूष वोटरों की संख्या 497231994 करोड़ सख्या है। महिला वोटर 471541888 करोड़ है। ट्रांस्जेंडर मतदाता 48 हजार 44 वोटर है। 8835449 लाख दिव्यांग मतदाता  अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें 

बशीर बद्र का शेर पढ़ा

मैं राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि डेकोरम मेंटेन रखें। अपनी स्पीच में निजी हमले ना करें। बद्र साहब का शेर- दुश्मनी जमकर करो, लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा ना हों।वैसे भी आजकल जल्दी-जल्दी दोस्त बनने और जल्दी-जल्दी दुश्मन बनने की प्रक्रिया चल रही है।

सबसे ज्यादा मिस इन्फॉर्मेशन ने परेशान किया

मिस इन्फर्मेशन- इसने हमें चुनाव के दौरान बहुत परेशान किया। सोशल मीडिया हमें अपने प्रोग्राम्स बढ़ाने में मदद करता है। सोशल मीडिया पर क्रिटिसाइज करने की पूरी आजादी है, लेकिन आप फेक न्यूज फैला नहीं सकते हैं। हमने सबको निर्देश दिए हैं कि ऐसा ना हो।

मुफ्त घोषणाएं 100 फीसदी रोकेंगे

सभी राज्यों में एजेंसियों के साथ मीटिंग की है, दिल्ली में भी तुरंत बैठक करने वाले हैं। जो मुफ्त घोषणाएं, कैश, शराब जैसी शिकायतें हैं, उन्हें 100 फीसदी रोका जाए।

जैसी समस्या वैसा समाधान

चुनाव के दौरान बीते 11 सालों में 3400 करोड़ रुपए के कैश मूवमेंट को रोका गया है। कुछ राज्यों में हिंसा ज्यादा है, कुछ में धनबल ज्यादा है, किसी में भौगोलिक समस्या है। जिस राज्य में जैसी समस्या है, हम उसे उसी तरह से ट्रीट कर रहे हैं। धन का गलत इस्तेमाल नहीं होने देंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts