पति-बेटी के साथ अयोध्या राम मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

लखनऊ। प्रियंका चोपड़ा बुधवार को निक जोनस और बेटी मालती के साथ अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। निक ने कुर्ता-पजामा और बेटी मालती ने सूट पहना था।
तीनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रियंका और निक को मंदिर जाता देख सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं निक को लेकर तो लोग बहुत कमेंट कर रहे हैं। किसी ने कमेंट किया कि निक जीजा राम भक्त बन जाओ सुकून मिलेगा।
किसी ने लिखा कि ये हिंदुस्तानी बीवियां विदेशी पति को भी देसी बना ही देती हैं। वहीं प्रियंका की भी बहुत तारीफ हो रही है कि कैसे विदेश में रहने के बाद भी वह अपने ट्रेडिशन्स नहीं भूली हैं। भले ही वह कुछ समय के लिए भारत आती हों, लेकिन मंदिर जरूर जाती हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts