बरसात के कारण मौसम हुआ सुहाना 

निचले इलाकों में हुआ जलभराव 

 मेरठ । मार्च की शुरूआत सुहाने मौसम के साथ आगाज हुई। मेरठ
समेत वेस्ट यूपी में शुक्रवार की रात  से हो रही बरसात का दौर शनिवार को भी जारी है। शनिवार को सुबह से ही  शहर में कई जगहों पर रुक रुककर बरसात हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भी तेज आंधी के साथ ओले पड़ने की संभावना व्यक्त की है। 

शुक्रवार की दोपहर से मौसम में बदलाव आना आरंभ हो गया जब आसपान में पश्चिम विक्षाेम के कारण काले बादल छाए रात को घडघडाहट के साथ तेज हवा के साथ बरसात आरंभ हो गयी। रात भर रूक-रूक कर बरसात होती रही। यही क्रम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह तेज हवा के साथ बरसात आरंभ हो गयी। बरसात के कारण पेपर देने वालों को छाता ,रेन कोट पहनकर जाने के लिए मजबूर हाेना पडा। 

बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं शहर में कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया है। सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों को आने, जाने में काफी परेशानी हो रही है। गड्‌डो में भी पानी भर गया है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts