रिटायर अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई  

मेरठ।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अन्तर्गत शनिवार  को ई. विनीत कुमार मुख्य अभियन्ता(तकनीकी) सेवानिवृत्त हुए एवं ई. मनोज कुमार जैन अधीक्षण अभियन्ता(तकनीकी) विभाग की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुये।
 सेवानिवृत्त अधिकारियों को आशीष कुमार गोयल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि., लखनऊ द्वारा वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। प्रबन्ध निदेशक, ईशा दुहन द्वारा डिस्कॉम मुख्यालय, ऊर्जा भवन मेरठ से सेवानिवृत्त अधिकारियों की स्वस्थ कामना के लिए शुभकामनाएं दी और सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। 
प्रबंध निदेशक द्वारा सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्तिक देयों के भुगतान हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. में प्रथम बार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की सेवानिवृत्ति देयों का भुगतान उनकी सेवानिवृत्त तिथि पर किये जाने की कार्यवाही की गयी है।
      ई. विनीत कुमार द्वारा  27 दिसंबर 1989 को विद्युत प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ में सहायक अभियन्ता के पद पर कार्य भार ग्रहण किया। ई0 विनीत कुमार सहायक अभियन्ता के पद पर विद्युत प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 04 दिसम्बर .2013 को ई0 विनीत कुमार की अधिशासी अभियन्ता के पद प्रोन्नति हुई। वितरण क्षेत्र में ई0 विनीत कुमार का लेसा, लखनऊ में अधिशासी अभियन्ता के रूप में वृहद अनुभव रहा। 
10 दिसम्बर.2018 को ई0 विनीत कुमार अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नत हुये। ई0 विनीत कुमार अधीक्षण अभियंता के पद पर लखनऊ एवं वाराणसी में कार्यरत रहे। तदोपरान्त 9 फरवरी.2024 को मुख्य अभियन्ता (स्तर-2) के पद पर प्रोन्नति हुई। पश्चिमांचल डिस्कॉम में ई. विनीत कुमार मुख्य अभियन्ता (तकनीकी) के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे।
इसके साथ-साथ ई. मनोज कुमार जैन अधीक्षण अभियन्ता द्वारा दिनांक 30.03.2024 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली गई। ई0 मनोज कुमार जैन अधीक्षण अभियन्ता द्वारा वर्ष 1987 में ओबरा में अवर अभियन्ता के पद पर कार्य भार ग्रहण किया गया। वर्ष 1996 में ई0 मनोज कुमार जैन द्वारा सहायक अभियन्ता के पद पर, अनपरा में कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2012 में ई0 मनोज कुमार जैन अधिशासी अभियन्ता के पद पर प्रोन्नत होकर आगरा में तैनात हुये। तदोपरान्त वर्ष 2022 में ई0 मनोज कुमार जैन की प्रोन्नति, अधीक्षण अभियन्ता के पद पर, हुई तथा मुख्यालय मेरठ पर कार्यभार ग्रहण किया। विभिन्न पदों पर रहते हुये ई. मनोज कुमार जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
     विदाई समारोह में ई. एस.के. पुरवार, निदेशक(कार्मिक एवं प्रब.), ई. संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), ई. एन.के. मिश्र निदेशक(तकनीकी), एवं स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त) ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए ई. विनीत कुमार मुख्य अभियन्ता एवं ई. मनोज कुमार जैन अधीक्षण अभियन्ता ने अपना कार्य पूरी लगन एवं मेहनत से किया।
 विदाई समारोह में ई. ए.के. त्यागी अधीक्षण अभियन्ता(मुख्यालय), ई. जमील अहमद खान, अधीक्षण अभियन्ता, ई. मोहित कुमार, ई. सुनील कुमार अवर अभियन्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts