पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होंगे उपभोक्ता 

 मेरठ। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री द्वारा  सोलर उर्जा  के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बुधवार से लागू हो गयी । योजना को उददेश्य हर घर को उर्जा स्वावलंबी बनाना, सौर उर्जा को हर घर की पहुंच तक ले जाना है। सोलर पैनल स्थापित करने से न केवल उर्जा की बचत हो सकेगी अपितु कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आने में महत्वपूर्ण  प्राकृतिक संसाधनों की बचत भी होगी। सोलर रूफटॉप बाने के इच्छूक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत http://pmsuryaghar.gov.inपोर्टल और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपने निवास स्थान पर, सोलर पैनल स्थापित कर, अपने विद्युत बिल को कम कर सकते हैं।

 प्रबन्ध निदेशक, ईशा दुहन ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है। उन्होंने योजना का लाभ उपभोक्ताओं को देने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रूफटॉफ सोलर पैनल लगवाने के लिये उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाये।

उक्त योजना में यूपी नेडा (उत्तर प्रदेश न्यू एण्ड रिनेबल एनर्जी एजेन्सी) द्वारा स्टेट सब्सिडी और सैन्ट्रल सब्सिडी एम०एन०आर०ई० (नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा पोर्टल पर प्रदान की जा रही है। विभिन्न रूफटॉप पैनल लगाने वाले पंजीकृत वेण्डर्स की सूची पोर्टल पर दी गयी है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार पंजीकृत वेण्डर्स में से चुनाव कर, संयंत्र स्थापित करा सकते है। पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सब्सिडी का विवरण इस प्रकार है 

क्र.सं. प्लान्ट केपेसिटी कि.वाट  स्टेट सब्सिडी यूपीनेडा द्वारा सेन्ट्रल सब्सिडी एम.एन.आर.ई. द्वारा         योग

1            15000                              30000                                                                                     45000

2             30000                             60000                                                                                     90000

3            30000                             78000                                                                                     108000

3 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट व 10 किलोवाट से अधिक क्षमता के सोलर रूफटॉप प्लान्ट की स्थापना पर उपभोक्ता को कुल लागत के सापेक्ष स्टेट सब्सिडी रु0 30000/- व सेन्ट्रल सब्सिडी रु0 78000/- कुल रु0 108000/- का अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। सब्सिडी की धनराशि सोलर प्लान्ट, के स्थापना के पश्चात् उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधी जमा होगी।उपभोक्ता पी०एम० सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की अधिक जानकारी PM-SURYA APP को Android/I phone पर Down load कर भी आवेदन कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी उपखंड व खंड कार्यालय पर जाकर योजना की जानकारी ले सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts