हर कहानी, हर आवाज मायने रखती हैः शिल्पा शेट्टी

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी साझा की।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों से दिल बनाते हुए अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। शिल्पा ने कैप्शन दिया, ''लोगों को जोड़ना और बाधाओं को तोड़ना। हर महिला, हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है। समावेशन हमारे साथ शुरू होता है। यहां महिलाएं बदलाव ला रही हैं और सभी को गले लगा रही हैं'।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts