भाजपा ने चलाया सुझाव पेटिका अभियान
2047 तक भारत को विकसित भारत के सुझाव किया जाएगा काम
मेरठ। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पूर्व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने एक नया प्रयोग किया है । वर्ष 2047 विकसित भ्रारत राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सुझाव मांग गये है। सुझाव पेटिका में आए सुझाव को शीर्ष नेतृत्व काे भेजा जाएगा । जो सुझाव अच्छे होगें उन पर कार्य किया जाएगा। सुझाव पेटिका को सूरज कुंड स्थित पार्टी के मेयर के कैंप कार्यालय में रखा गया है।
सुझाव पेटिका के बारे में जानकारी देते हुए मेयर हरिकांत अहूवालिया ने बताया कि 2014 से पहले देश के विकास की स्थिति कैसे आप लोग भलीभांति जानते है। 2014 के बाद पिछले दस सालों में देश ने विकास की ऊचांई को छुआ है। आज विश्व कर भारत पर नजर है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है भारत को वर्ष 2024 विकसित देशों की श्रेणी में लाना है। यह कार्य इतना आसान नहीं है। इसके लिए अभी काफी काम करने है। इसी परिपेक्ष में सुझाव पेटिका मेरठ से समेत अन्य राज्यों में रखी गयी है। उन्होंने बताया देश को आगे बढाने के लिए सुझाव मांगे जाते है। उसी प्रकार से जिले को किसी प्रकार से विकसित किया जा सके। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गये है। सुझाव पेटिका में आये सुझाव को शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। उसमे से जो सुझाव अच्छे होगे उन पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव सुझाव पेटीका में डालें, इस दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, ऋतुराज जैन, कमलदत्त शर्मा और गजेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने अपने सुझाव साझा किए। भाजपा पदाधिकारी के अनुसार सुझाव भाजपा के सकंल्प पत्र निर्माण के लिए दिये जा रहें है।
No comments:
Post a Comment