व्यापार में घाटा हुआ तो अवैध हथियार बनाने के फैक्ट्री खोल ली 

दो सगे भाईयो से समेत बड़ी संख्या में हथियार बरामद

पुलिस ने खरदौनी में पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री 

मेरठ। लोकसभा चुनावहोने से पहले जिले में अवैध हथियार बनाने का कार्य तेजी से आरंभ हो गया है। क्राइम टीम ने थाना इंचौली क्षेत्र के खरदौनी गांव में एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी संख्या बने अधबने अवैध हथियारों संग दो भाइयो को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गये भाईयों ने व्यापार में हुए घाटे को पूरा करने के लिये अवैध हथियारों को कारोबार आरंभ किया था। 

एसपी क्राइम अनीत कुमार ने बताया कि इंचौली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव में रहने वाले क़ासिम और फरमान जिम में काम आने वाली लोहे की रोड और डंपल बनाने का काम करते थे। उन्होंने गांव में ही फैक्ट्री बना रखी थी। लेकिन कुछ समय पहले कोरोना कल की वजह से फैक्ट्री घाटे में चली गई। जिस वजह से दोनों भाइयों पर कर्ज हो गया। उन्होंने कर्ज उतारने के लिए तमंचा बनाने की फैक्ट्री शुरू कर दी।अभी तक दोनों भाई दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हथियार सप्लाई कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले हथियार सप्लाई करने की बड़ी खेप मिली थी। लेकिन उससे पहले ही वह पकड़े गए।

ऑनलाइन सप्लाई करते थे हथियार, डिलीवरी के बाद लेते थे कैश

फैक्ट्री मालिक एनसीआर में हथियार ऑनलाइन सप्लाई करते थे। लेकिन वह पार्टी से पैसे नगद लेते थे। एसपी क्राइम ने बताया कि उनके पास से दस तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया है। जिनसे करीब 75 तमंचे बनाए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts