लोकसभा चुनाव 2024

..तो तय हो गई 155 भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची
- मोदी वाराणसी, गांधीनगर से शाह, ग्वालियर से सिंधिया, भोपाल से शिवराज को उतारने की तैयारी
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा आला कमान की बैठक में 155 कैंडिडेट्स के नामों को लगभग फाइनल कर दिया गया है। सियासी जानकारों की मानें तो इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 155 लोगों के नाम शामिल होने की चर्चा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को वाराणसी, अमित शाह को गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ, स्मृति ईरानी को अमेठी, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर/शिवपुरी/गुना, शिवराज सिंह चौहान को भोपाल/विदिशा और संबित पात्रा को पुरी से टिकट दिया जा सकता है।
इसके अलावा भिवानी बल्लभगढ़ से भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, कोटा से ओम बिड़ला, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से परवेश वर्मा और आसनसोल से भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
दरअसल, दिल्ली में गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में हुई केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर देर रात 11 बजे से 3:15 तक, करीब 4 घंटे तक मंथन हुआ। इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे।
चुनाव समिति की इस मीटिंग में एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा अपना दल, रालोद और अन्य पार्टियों को 6 सीटें दे सकती है।
सूत्रों की मानें तो भाजपा 10 मार्च तक 50 फीसदी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने यही किया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts