के एल छात्र नवोदित छात्र का मैकमिलन बाडिंग साइटिस्ट के नेशनल रांउड के लिए हुआ चयन
मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के नवोदित छात्र वैज्ञानिकों का ‘‘मैकमिलन बडिंग साइंटिस्ट‘‘ के नेशनल राउंड के लिए चयन हुआ ।आईआईटी दिल्ली परिसर में पर्यावरण विज्ञान पर आधारित परियोजना-‘‘मैकमिलन बडिंग साइंटिस्ट’’ में कक्षा 8 के छात्र सक्षम गर्ग, कशिश अरोड़ा व अक्षांश सिंह ने प्याज की स्कीन से एक्टिवेटेड कार्बन उत्पन्न कर ग्रीन कार्बन कैप्सूल बनाए।इस कैप्सूल का प्रयोग टेक्सटाइल डाई कॉन्टैमिनेटेड वॉटर काे शुद्ध करके पानी का प्रयाेग पुनः किया जा सकता है। छात्रों का यह प्रयोग जाेनल राउंड में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नेशनल राउंड लिए चयनित हुआ है।विद्यालय के प्रबंधक वर्ग और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्रों के इस प्रोजेक्ट व उपलब्धि पर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्टीय चरण के लिए शुभकामनाएँ दी। ।


No comments:
Post a Comment