श्री शिरडी साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर किया भंडारे का आयोजन

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री शिरडी साईं मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धाभाव से मनाया गया। आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहनजी गुप्ता, श्रीमती सौरभ गुप्ता ने विधि-विधान के साथ श्री साईं प्रतिमा का पूजन किया। मंदिर के पुजारी आचार्य गोपाल झा ने भोग-आरती करायी। पूजन के बाद आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रशासन डा0 संदीप कुमार सहित आईआईएमटी समूह के अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts