पंजाब में दिख रहा भारत बंद का असर
नई दिल्ली। पंजाब में इस बंद का असर देखने को मिल रहा है। बंद के चलते जिला टांडा, भोगपुर में बस सेवा और दुकानें पूरी तरह से बंद है। समराला, तपा मंडी, मोगा, अमृतसर, जिला गुरदासपुर में किसानों ने खुले हुई दुकानों को बंद करवाया।
उधर, सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट बसें भी आज लगभग बंद रहीं। पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा भारत में पूर्ण तौर पर समर्थन देते हुए शुक्रवार को बसों का चक्का जाम करने की घोषणा की गई है। यूनियन की स्ट्राइक शुक्रवार रात 12 बजे तक रहेगी।
किसानों ने सुबह से ही नेशनल हाईवे जाम कर दिया था और शहर के सभी बाजार पूरी तरह से बंद थे और किसानों के हाईवे जाम करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
No comments:
Post a Comment