सुबह दिया इस्तीफा, शाम को पलटा फैसला

 शिमला। राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री पद से सुबह के समय  इस्तीफा देने वाले विक्रमादित्यय सिंह शाम को पलट गये। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

विक्रमादित्य पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और मौजूदा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू पर विधायकों के प्रति लापरवाही बरतने और दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अनादर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बुधवार को सुबह इस्तीफा दिया था और शाम को वापस ले लिया। उनके इस्तीफे को वापस लेने में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts