पटाखे के कारण धागे की गोदाम में लगी भयंकर आग
आग की लपटों में फंसे परिवार को ग्रिल तोड़कर निकल गया बाहर
मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के किदवई नगर के गली नंबर 3 में बीती रात एक धागे के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से भयंकर आग लग गई। आग लगने के कारण मकान में प्रथम तल पर परिवार कोआग की लपटों में फस गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह तोड़कर परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकला।आग से धागे की गोदाम में लाखों का माल जलकर राख हो गया।
हादसा बीती रात 1:00 बजे का है। किदवई नगर के गली नंबर 3 में जीशान का मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर उसने धागे का गोदाम बना रखा है जबकि प्रथम तल पर वह अपने परिवार के साथ रह रहा है। बीती रात एक पटाखा गोदाम के अंदर जाकर गिरा जिसके कारण थोड़ी देर में ही गोदाम में भयंकर आग लग गई। हगने विकराल रूप लेना आरंभ कर दिया। प्रथम तल पर रह रहे जीशान के परिवार आग की लपेट में फंस गए। अपने को बचाने के लिए शोर मचाना आराम कर दिया। चोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जीशान के मकान की तरफ दौड़े किसी तरह ग्रिल को तोड़कर परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकल गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया आज के कारण गोदाम में रखा लाखों रुपए का धागा जलकर राख हो गया।


No comments:
Post a Comment