एनसीसी C सर्टिफिकेट के लिए हुआ आरपीजी में मंथन

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की परीक्षा समिति, छात्र कल्याण परिषद् एवं 1/3 22 यू. पी. गर्ल्स बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा मंथन कार्यक्रम आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम एनसीसी सी सर्टिफिकेट की परीक्षा को केंद्र में रखकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने किया। एनसीसी C सर्टिफिकेट की परीक्षा देने जाने वाले कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्राचार्या  ने कहा कि परीक्षा में सबसे पहले प्रश्न पत्र को हमें अच्छे से पढ़ना चाहिए। जो सवाल हमें आ रहे हैं उनको सबसे पहले करना चाहिए तत्पश्चात् हमें अन्य प्रश्नों को करना चाहिए। निर्धारित समय में पूरा प्रश्न पत्र हल करने के लिए नियमित अभ्यास व स्वाध्याय के महत्त्व को बताया साथ ही साथ उन्होंने परीक्षा पैटर्न को समझाते हुए कहा की कैडेट्स को  सभी पेपर में  कम से कम 40% अंक अर्जित करना चाहिए । उन्होंने आर.जी.पी.जी. कॉलेज के एनसीसी के गौरवशाली इतिहास से कैडेट्स को अवगत कराया। प्राचार्या  ने बताया कि आर.जी.पी.जी. कॉलेज पहला ऐसा कॉलेज है जिसने एनसीसी को इलेक्टिव माइनर विषय के रुप में मान्यता दी है। उन्होंने कैडेट्स को विश्वास दिलाया कि आप मेहनत करें, हम हरसंभव प्रयास करेंगे आपकी  मदद करने की । कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनओ कैप्टन प्रो. अंजुला राजवंशी, सीटीओ स्वाती मिश्रा, ओएनओआई मिस प्रियंका तथा कंप्यूटर असिस्टेंट लायबा का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts