गांव व बूथ चलो अभिभयान पर कार्यशाला का आयोजन 

 मेरठ। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर जी के तेजगढ़ी स्थित कैंप कार्यालय पर गांव व बूथ चलो अभियान कार्यशाला की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में महानगर मंत्री एवं शास्त्री नगर मंडल प्रवासी गौरव मलिक रहे। 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को अपने गांव एवं बूथ स्तर के सभी निवासियों से संपर्क कर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान कर लोगो को जागरूक करना है ताकि सभी क्षेत्रवासी भाजपा की रीति और नीति से अवगत हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ललित मोरल के द्वारा की गई। कार्यशाला की संगठनात्मक रचना पर महानगर महामंत्री महेश बाली ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नीरज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमति वर्षा कौशिक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, कार्यक्रम संयोजक मनीष जैन, महानगर उपाध्यक्ष रवीश अग्रवाल,वकुल रस्तौगी,सीमा श्रीवास्तव,भावना शर्मा,वीरेंद्र शर्मा, सुमित मिश्रा, अनुज वशिष्ठ, मास्टर सतपाल, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts