खेल का लौट रहे  ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर की फायरिंग 

एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार 

मेरठ । थाना इंचोली क्षेत्र में क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर गांव के ही रहने वाले दबंगों ने मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर दिया, विरोध करने पर दबंगों ने ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, गोलियों से बाल बाल बचे  ब्लॉ़क  प्रमुख के बेटे  ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख पति बेटे को लेकर थाने पहुंचा और दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

गांव देदवा की रहने वाली समिष्ठा भंडारी पत्नी उशीपाल सिंह भंडारी दौराला से ब्लॉक प्रमुख है। ब्लॉक प्रमुख पति उशीपाल सिंह का आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे उनका बेटा अभिषेक क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था, रास्ते में गांव के ही रहने वाले मन्नू और उसका भाई तनिष पुत्रगण लाला अपने दो चचेरे भाइयों के साथ खड़ा हुआ था। उशीपाल सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने अभिषेक को रास्ते में रोककर उसके साथ बिना किसी कारण के मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अभिषेक ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने अभिषेक के साथ जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।आरोप है कि थाना पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर ब्लॉक प्रमुख पति अपने बेटे के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और एक दबंग का अवैध पिस्तौल के साथ वायरल वीडियो एसएसपी को दिखाकर दबंगों पर कार्यवाही की मांग की। इसके बाद एसएसपी ने पीड़ित परिवार को कार्यवाही का आश्वासन दिया।

चौकी प्रभारी द्वारा को गई अभद्रता की जानकारी एसपी देहात कमलेश बहादुर को दी। एसपी देहात ने पीड़ित को थाने भेज दिया और मामले में सख्त एक्शन लेने का आदेश भी दिया था।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts