11 वर्षीय मासूम लापता, अनहोनी की आशंका
मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव देवली खेड़ा से 11 दिन पहले तीन साल का बच्चा लापता हो गया। बच्चा अपनी मां के साथ नाना के घर आया हुआ था। मासूम बच्चे के परिवार वालों ने भिखारियों पर बच्चे को ले जाने का शक जताते हुए मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस 11 दिन बाद भी बच्चे को बरामद नहीं कर पाई।
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गांव बरारी का रहने वाला 3 वर्ष का मासूम बच्चा जकी पुत्र अफरीद करीब 15 दिन पूर्व अपनी मां के साथ सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव देवली खेड़ा आया था। 11 दिन पूर्व बच्चा घर के पास खेलने के दौरान संगदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मासूम के नाना और उसके पिता ने मामले की जानकारी सरूरपुर थाना पुलिस को दी लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बच्चे के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई। बृहस्पतिवार को मासूम जकी का मामा नदीम जकी की मां और उसके पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और अनहोनी की आशंका के चलते एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए नदीम ने एसएसपी को एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है।बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने अनहोनी की आशंका के चलते एसएसपी से बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने भिखारीयों का एक सीसीटीवी फुटेज भी एसएसपी को सौंपे है। जिसके बाद एसएसपी ने थाना पुलिस को तुरंत बच्चे के बारे में जानकारी जुटाने का आदेश जारी कर दिया है।


No comments:
Post a Comment