डॉ. कृष्णा मूर्ति एनसीआर मेरठ रत्न अवार्ड से सम्मानित
मेरठ। छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. कृष्णा मूर्ति को ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल द्वारा ‘‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल उत्कृष्टता सम्मान‘‘ के रूप में एनसीआर मेरठ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सुभारती लॉ कॉलेज के डीन डॉ.वैभव गोयल भारतीय को भी एनसीआर मेरठ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु व संभव इंटरनेश्नल फाउंडेशन की संस्थापक साध्वी प्रज्ञा भारती ने एवं ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल के नेशनल सेक्रेट्री जनरल प्रकाश निधि शर्मा के साथ मिलकर डॉ.कृष्णा मूर्ति व डॉ.वैभव गोयल भारतीय को पगडी व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरू साध्वी प्रज्ञा भारती ने डॉ. कृष्णा मूर्ति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरठ की क्रांति धरा पर सुभारती अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों का इलाज सुभारती अस्पताल में विश्व की आधुनिक मशीनों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सुभारती अस्पताल द्वारा विश्व स्तरीय चिकित्सीय सुविधाओं को सर्वसुलभ बनाने हेतु डॉ. कृष्णा मूर्ति की सराहना करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुभारती समूह अपने स्वभाव एवं राष्ट्र प्रेम के लिये विख्यात है, जो पूरे देश के लिये प्रेरणादायी है।
डॉ. कृष्णा मूर्ति ने ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि सुभारती अस्पताल में दिल्ली मुम्बई जैसे बड़े अस्पतालों की भांति समस्त आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं 24 घण्टे उपलब्ध है, जो रोगियों को संजीवनी के रूप में जीवनदान दे रही है। उन्होंने विशेष बताया कि सुभारती अस्पताल में कैंसर के रोगियों का आधुनिक मशीनों से उपचार एवं सर्जरी की जा रही है। जिसमें डिजिटल पेट सीटी मशीन, टेस्ला एमआरआई मशीन, कार्डियक सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल मैमोग्राफी मशीन आदि से कैंसर का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुभारती अस्पताल की यही प्राथमिकता है, कि देशवासियों को विश्वस्तरीय चिकित्सीय सेवाओं से लाभान्वित किया जाए।
सुभारती लॉ कॉलिज के डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा के दीपक के रूप में भारत सहित विश्व भर में अपने शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र की चमक बिखेर रहा है। इसी दिशा में सुभारती लॉ कॉलिज संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विद्यार्थियों में विधिक ज्ञान रोपित करके न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती लॉ कॉलिज में स्थापित विधिक सहायता केन्द्र द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की जनता को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा रही है।
डॉ. कृष्णा मूर्ति एवं डॉ. वैभव गोयल भारतीय को एनसीआर मेरठ रत्न सम्मान मिलने पर सुभारती परिवार में हर्ष की लहर दौड पड़ी। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण एवं कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के. थपलियाल, विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में एआईसीआई के नेशनल सेक्रेटरी जनरल प्रकाश निधि शर्मा, अनुश्री निधि शर्मा, अभय निधि शर्मा, मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी एवं सुभारती लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment