स्मार्टफोन पाकर खिले छात्रों के चेहरे 

वेंकटेश्वरा में स्मार्टफोन वितरण समारोह                                 

   मेरठ। दिल्ली रुड़की बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा  संस्थान में उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओ को स्वाबलम्बी एवं डिजीटली सशक्त बनाने वाली सबसे महत्वपूर्ण योजना ’’स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना’’ के तहत संस्थान मे छात्र-छात्राओ के लिए ’’स्मार्टफोन वितरण समारोह’’ का शानदार आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुशरम्भ वी.जीआई समूह के चेयरमैन माननीय डॉ.सुधीर गिरी, प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, प्राचार्य डॉ. नितिन राज वर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ0 पंकज कुमार आदि ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। 

अपने सम्बोधन में परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की डिजीटल इण्डिया जैसी योजनाओं से देश आज दुनिया का सिरमौर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने आगे कहा कि संचार क्रान्ति के दौर में युवाओ को राष्ट्र विकास की मुख्य धारा में जोड़ने की यह शानदार पहल है। सरकार ने डिजीटल क्रान्ति लाकर भारत को दुनिया में वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित किया। आज भारतीय युवा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा रहे है। 

’’स्मार्टफोन वितरण समारोह’’ के सफलतापूवर्क समापन के लिए परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह  ने शिक्षा विभाग के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, प्राचार्य डॉ0 नितिन राज वर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार एवं अभिनव राणा, पूजा शर्मा, शर्मिला सोलंकी, प्रणव शर्मा, श्रीमति विदिषा चौधरी,  अरूण शर्मा आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनके योगदान से ’’स्मार्टफोन वितरण समारोह’’ का सफल आयोजन किया जा सका।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts