इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार को राज्य के झज्जर जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
इनेलो प्रवक्ता राकेश सिहाग ने कहा कि पूर्व विधायक राठी एसयूवी में बैठकर कहीं जा रहे थे। जिले के बहादुरगढ़ कस्बे में अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर एक कार में थे।अधिकारी ने बताया कि अपराध का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।


No comments:
Post a Comment