नागा बाबा ट्रस्ट सूरजकुंड की ओर से हवन का आयोजन
मेरठ ।बुधवार को बसंत पंचमी के दिन जो हकीकत राय बलिदान दिवस भी होता है नागा बाबा ट्रस्ट सूरजकुंड की ओर से एक हवन का आयोजन किया गया। उसमें मां सरस्वती के लिए यज्ञ के यजमान न्यास के सचिव राधा मोहन और भाजपा नेता पा उत्तर प्रदेश के संयोजक ठा आलोक सिसोदिया और डॉक्टर पायल अग्रवाल रही। यज्ञ के पुरोहित डॉ कपिल शर्मा ने विधि विधान से यज्ञ पूजन संपन्न कराया। डॉक्टर स्नेह लता प्राचार्य मेरठ कॉलेज ने सभी उपस्थित जन समुदाय को वीर हकीकत राय के जीवन व बलिदान को स्मरण कराया ।
यज्ञ पूजन में डॉ विश्वजीत बॉम्बी अश्विनी गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पायल गुप्ता ने किया संघ के सह विभाग संचालक विनोद भारती जो न्यास के मार्गदर्शक भी हैं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
नागा बाबा ट्रस्ट ने इस बार ऐसे 11 बच्चों का अभिनंदन किया जो अपनी मेहनत से माता.पिता के अभाव के बाद भी पढ़ाई की दृष्टि से सरस्वती की पूजा में लगे हुए हैं जिसमें ग्राम रुकनपुर मोरना के अंकित शर्मा, न्यू हनुमान पुरी से कोमल और गौरी कश्यपए,नौचंदी राजेंद्र नगर से खुशी कश्यप, नेहरू नगर ;गढ़ रोड , अनंत, विदुषी और दिव्यांश गुप्ता, नम्रता नंदिनी वैष्णवी एरंजनी और गुंजन का भी अभिनंदन किया गया।
अंत में डॉ विश्वजीत बॉम्बे ने सभी को आशीर्वादऔर शुभकामनाएं दी और जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। डॉ स्नेह लता ने वीर हकीकत राय के बलिदान की घटना सबको याद दिलाई। कार्यक्रम में राजगोपाल कात्यान, डॉ अजय शर्मा ,आलोक रस्तोगी , पूनम, छवि, आयुष, मनमोहन और अन्य के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के बाद आलोक सिसोदिया भाजपा के पा वउत्तर प्रदेश के संयोजक ने भी मां सरस्वती और वसंत की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मा योगी आदिनाथ के जन हित कार्यों विस्तृत चर्चा की ।। उपस्थित सभी बंधु, बसंती रंग वस्त्रों में मौजूद रहे कार्यक्रम के बाद उल्लास के साथ पतंग भी लोग उड़ा रहे थे।


No comments:
Post a Comment