‘सिंघम अगेन’ में विलेन बने अर्जुन कपूर
मुंबई । रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग सितंबर, 2023 में शुरू हुई थी। इसमें न सिर्फ अजय देवगन, बल्कि अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह नजर आएंगे। इनके अलावा दीपिका पादुकोण का भी फस्र्ट लुक हाल ही में जारी किया गया था। अब इसमें अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे। उनका भी फर्स्ट लुक और किरदार दोनों बता दिया गया है।
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ की तीसरी इंस्टॉलमेंट 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘सिंघम का विलन! हिट मशीन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर मैं तो आसमान में उड़ रहा हूं। मैं वादा करता हूं कि फिल्म में तबाही होगी। एक तस्वीर में वह धारदार हथियार लेकर बैठे हुए हैं। उस पर तो खून लगा ही हुआ है।


No comments:
Post a Comment