अगले दो दिन फिर बारिश, बर्फबारी और कोहरे का कहर

 देर रात से मौसम बदलने के आसार
नई दिल्ली (एजेंसी)।
बीते दो दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम शुक्रवार को खुल गया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की यह नरमी महज 24 घंटे की है। उसके बाद एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार से सोमवार तक उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश बर्फबारी और कोहरे के पड़ने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। इस बार यह मौसम शुक्रवार देर रात से बदलेगा। विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी और उत्तरी हिस्से के हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते यह मौसम बिगड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव बताते हैं कि बिगड़े मौसम में एक बार फिर बर्फबारी, बारिश, ओले और कोहरे की मार पड़ सकती है। दौरान जम्मू कश्मीर हिमाचल उत्तराखंड और नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ों पर ज्यादा बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के मुताबिक शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम के बिगड़े हालात बने रहने का आकलन किया गया है।
विभाग के मुताबिक शुक्रवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे के आसार बने हुए हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts