सड़कों को बनाने के लिए ज्यामिति का प्रयोग के बारे में छात्राओं को बताया 

 मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के पीसीएस विभाग द्वारा  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य निवेदिता मलिक तथा प्रथम सत्र के रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर अशोक कुमार हेड गणित विभाग मेरठ कॉलेज के द्वारा मां सरस्वती एवं डॉक्टर सी वी रमन के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्या अर्पण के द्वारा किया गया।   प्रथम सत्र में प्रोफेसर अशोक कुमार ने विभिन्न गणितज्ञों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया तथा उनके योगदान का विस्तार से वर्णन किया। प्रोफेसर अशोक ने गणित का विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए डिफरेंशियल इक्वेशन ,मैट्ट्रेसेस एवं ज्यामिति की उपयोगिता का वर्णन किया।

प्रोफेसर अशोक ने पाई, शून्य की अविष्कार पर भी प्रकाश डाला। सड़कों को बनाने के लिए ज्यामिति  का उपयोग सड़कों के बनाने में किस प्रकार किया जाता है यह भी अपने व्याख्यान के माध्यम से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने शकुंतला देवी के महत्वपूर्ण योगदान का जिक्र करते हुए उनकी तुलना सुपर कंप्यूटर से कैसे की गई इसको भी समझाया और छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वह भी अपने जीवन में गणित को अपना करके विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दें।

दूसरे सत्र में अतिथि व्याख्यान के लिए प्रोफेसर पूजा सपरा ने रसायन विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर पूजा सपरा ने आज की सामाजिक स्थिति को देखते हुए इको फ्रेंडली एनवायरनमेंट से संबंधित रसायन विज्ञान की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इको फ्रेंडली बैटरीज और अनेक उदाहरण से रसायन विज्ञान के महत्व को छात्र-छात्राओं की समक्ष रखा और गहनता से समझाया तथा भविष्य के लिए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया कि कैसे हम रसायन विज्ञान की मदद से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध बना सकते हैं। उन्होंने जैविक खेती को भी विस्तार से समझाया और यह बताया कि आज हमें जैविक खेती की आवश्यकता क्यों है।दोनों सत्र के अतिथि व्याख्यान के साथ-साथ आज पोस्टर प्रतियोगिता एवं वर्किंग मॉडल की भी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन दोनों सत्र के अतिथियों प्रोफेसर अशोक कुमार एवं प्रोफेसर पूजा सपरा के द्वारा किया गया। विभिन्न छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से अपने-अपने पोस्टर एवं मॉडलों को विस्तार से दोनों अतिथियों को समझाया जिससे वह काफी प्रभावित हुए। डीन साइंस प्रोफेसर कल्पना चौधरी ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।   कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर भावना शर्मा, कार्यक्रम सचिव के द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर मनीषा सिंघल एवं डॉ उपासना मोतला का विशेष सहयोग रहा। हिमानी चौधरी एवं डॉक्टर जोशीना गौर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts