अवैध निर्माण पर छावनी परिषद ने चलाया हथौड़ा 

मेरठ। कैंट क्षेत्र के भूंसा मंडी में अवैध निर्माण पर छावनी परिषद ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मौके से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया मौके से निर्माण सामग्री जब्त की गई।  

 कैंट बोर्ड को सूचना मिली की भूसा मंडी स्थित बंगला नंबर 240 में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है बुधवार को छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार के निर्देश पर एई पीयूष गौतम के नेतृत्व में दर्जनभर ध्वस्तीकरण स्क्वाड कर्मचारी निर्माण स्थल पर पहुंचे। कैंट बोर्ड की टीम को देखते ही लेबर में भगदड़ मच गई । कर्मचारियों ने निर्माणाधीन दीवारों पर घन बजा दिया।  इस कार्रवाई के दौरान मौके पर कर्मचारियों व निर्माण कर्ताओ में तीखी नोंकझोंक हुई। हंगामा होता देख मौके पर फैंटम पुलिस भी पहुंची ।वहीं कर्मचारियों ने निर्माण सामग्री जब्त कर वाहन में डालना शुरू किया तो निर्माण कर्ता ने उन्हें रोकने की नाकाम कोशिश की गई। एई पीयूष गौतम ने बताया इकलाख निवासी 240 सदर भूसा मंडी में इकलाख द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया जा रहा था जिस पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है साथ ही उन्होंने अवैध निर्माण कर्ताओं को चेतावनी दी कि अवैध निर्माणों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts