महिला सशक्तिकरण एवं कार्य स्थल विषय को लेकर कार्यशाला का आयोजन
मेरठ। शनिवार को सीएमओ कार्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न विषय पर कार्यशाला/जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ कार्यालय के सभागार में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया, जिसमें कार्यालय की समस्त महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यशाला में डा जावेद हुसैन ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के विशाखा गाईड लाईन्स के तहत कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ सिविल व क्रिमिनल दोनो तरह की कार्य का सहारा लेने के अधिकार के क्रम में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ कार्यालय मे एक आंतरिक शिकायत निवारण समिति का गठन पूर्व से ही किया जा चुका है, जिसमें निम्मलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को नामित किया गया है। जिसमें डा राजबाला तौमर-अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. सुधीर कुमार - उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा प्रीत गिल- महिला चिकित्सा अधिकारी, प्रा.स्वा० केन्द्र सैनी, डा अक्षिता - (डीपीसी-आयुष्मान योजना)कुसुमलता वरिष्ठ सहायक कार्यालय मुख्य चिकि. अ को सूचित कर सकते है।
No comments:
Post a Comment