सिवाया टोल पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

मेरठ।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी राजकुमार चाहर का किसान मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला के नेतृत्व में सिवाया भराला टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, के.पी सिंह, अमृत भारद्वाज, निखिल चौधरी, नमन भारद्वाज, अजय शर्मा, अमित चौधरी, राहुल अहलावत, किसान मोर्चा के संयोजक पंकज ठाकुर सहित सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि मुजफ्फरनगर शुक्रताल में किसान मोर्चा का ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम की शुभारंभ की समीक्षा करने के लिए जा रहे थे। कल 12 तारीख को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts