महिला व पुरूष नसबंदी में अव्वल रहा मेरठ 

 बुलंदशहर दूसरे स्थान पर रहा ,गाजियाबाद तृतीय स्थान पर गाजियाबाद का रहा 

 मेरठ के  बृहस्पतिवार भवन   परिवार नियोजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मंडल स्तर पर वर्ष 2022-23 के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मेरठ-मंडल, मेरठ के द्वारा बृहस्पति भवन सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में  13 फरवरी 2024 को सम्मानित किया गया.

मेरठ मंडल पर जनपद मेरठ महिला नसबंदी सेवा में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान जनपद बुलंदशहर, तृतीय स्थान पर जनपद गौतम बुद्ध नगर रहा। पुरुष नसबंदी सेवा में मेरठ का प्रथम स्थान, जनपद बागपत द्वित्तीय स्थान, जनपद गाजियाबाद तृतीय स्थान पर रहा।

महिला नसबंदी में सर्वाधिक महिलाओं को मोटिवेट करने में जनपद मेरठ की गांव मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरा - मेरठ की आशा श्रीमती दीपा का सहयोग रहा। श्रीमती दीपा द्वारा 22 महिलाओं को महिला नसबंदी  हेतु मोटिवेट किया गया है इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर जनपद बुलंदशहर दाऊदपुर, सिकंदराबाद ब्लॉक की आशा बबीता देवी का रहा तृतीय स्थान जनपद गौतम बुद्ध नगर के ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की आशा सुमन लता ने प्राप्त किया।

पुरुष नसबंदी में जनपद बुलंदशहर की रेखा आशा ने प्रथम स्थान, जनपद मेरठ की पपलेश आशा ने द्वितीय स्थान, जनपद बागपत की खुर्शीद आशा ने  द्वितीय तथा जनपद हापुड़ व गाजियाबाद की आशा कुसुम व लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस समारोह में पीपीआईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन के लिए भी आशाओं व सेवा प्रदाताओं को सम्मानित किया गया।

महिला नसबंदी में जनपद बुलंदशहर में डॉक्टर मंजू अग्रवाल ने सर्वाधिक ऑपरेशन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान डॉक्टर श्वेता चौहान मेरठ को, तृतीय स्थान डॉक्टर मंजू शर्मा हापुड़ तथा चतुर्थ स्थान डॉक्टर उमेश गौतम बागपत ने प्राप्त किया। पुरुष नसबंदी में जनपद मेरठ में मेडिकल कॉलेज मेरठ के डॉक्टर सुधीर राठी द्वारा सर्वाधिक 99 पुरुष नसबंदी संपादित की गई तथा प्रथम स्थान प्राप्त किया, डॉक्टर उमेश गौतम बागपत ने द्वितीय तथा डॉक्टर जी. पी. मथुरिया जनपद  गाजियाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर निदेशक महोदया डॉक्टर अर्चना त्यागी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ईश्वर देवी बत्रा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पीएल शर्मा जिला पुरुष अस्पताल, मेरठ। डॉक्टर ज्योत्सना कुमारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय मेरठ, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक, डॉक्टर अशोक तालियांन, संयुक्त निदेशक डॉक्टर डी.के. शर्मा संयुक्त निदेशक डॉक्टर पी.पी. सिंह प्रधानाचार्य संभागीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, मेरठ, मंडलीय परियोजना प्रबंधक श्री अरविंद गोस्वामी, मंडलीय फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर अखिलेश कुमार, मंडलीय रीजनल मैनेजर कम्युनिटी प्रोसेस अमरीश कुमार, मंडलीय शहरी स्वास्थ्य सलाहकार  प्रदीप कुमार, मंडलीय एम & ई ऑफिसर ज्योति सक्सेना, मंडलीय लेखा प्रबंधक चंदन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts