पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति  को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 

शादी के 16 साल बाद पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला था

मेरठ। शास्त्री नगर में गत  2 फरवरी को हुई डिंपल अरोड़ा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति कमल अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मंगलवार यानी 6 फरवरी की देर रात कमल को दिल्ली से पकड़कर लाई है। कमल से नौचंदी थाने में पूछताछ चल रही है।

पति कमल अरोड़ा 2 फरवरी से ही फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कमल पर अपनी पत्नी डिंपल को चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन और घरेलू कलह के चलते कमल ने पत्नी की हत्या कर दी थी।2 फरवरी को शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में बेडरूम में 40 साल की डिंपल अरोड़ा की लाश पड़ी मिली। लाश कंबल में लपेटी गई थी। घर ताले से बंद था। आरोप है कि डिंपल के पति कमल अरोड़ा उर्फ जॉन ने उसकी हत्या की है।डिंपल के दोनों बेटों ने मम्मी-पापा में झगड़े की बात भी कही है। वहीं लाश मिलने के बाद से ही पति फरार है। हत्या की सूचना पर मृतका के मायके से लोग मेरठ पहुंचे। डिंपल के पति समेत उसके दो भाइयों और बहन के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।

दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी

परिजनों ने पुलिस को बताया, 16 साल पहले 26 जनवरी 2008 को ईस्ट बलदेव पार्क दिल्ली निवासी डिंपल अरोड़ा की मेरठ शास्त्रीनगर निवासी कमल से शादी हुई थी। शादी के बाद डिंपल के दो बेटे हुए। इनमें यश (15) कक्षा 10 और हैप्पी (10) सातवीं में पढ़ता है। कमल पहले घर में परचून शॉप चलाता था। बिजनेस में घाटा लगने के बाद कुछ प्रॉपर्टी किराए पर देकर उससे घर खर्च चलाता था। पति, पत्नी में अक्सर विवाद रहता था।

बेटों को ड्राइंग रूम में बैठाकर की वारदात

दंपती के दोनों बेटों ने पुलिस को बताया, गुरुवार लेट नाइट मम्मी-पापा ने फाइट किया। पापा-मम्मी को बहुत डांट रहे थे। पापा ने हमें ड्राइंग रूम में टीवी चलाकर बैठा दिया। पापा अंदर बेडरूम में मम्मी के पास चले गए। सभी लाइटें ऑफ कर दी। डोर लॉक कर लिया। पापा अंदर से आए और हमें लेकर मोदीनगर बीना बुआ के घर ले गए। हमें बस यही पता है कि मॉम, डैड बहुत फाइट करते थे।

बेडरूम में हत्या कर छोड़ी लाश

बच्चों ने पुलिस को जो बताया और लाश जिस तरह मिली उससे यह पता चल रहा है कि कमल ने बच्चों को ड्राइंग रूम में बैठाने के बाद बेडरूम में जाकर डिंपल को चाकू से वार कर मार डाला। लाश कंबल में लपेटी। दोनों बेटों को बाहर आकर घर को लॉक कर दिया। स्कूटी से बेटों को लेकर मोदीनगर अपनी बहन बीना भाटिया के यहां पहुंचा। तीन बजे कमल वहां से चला गया।

माता, पिता की मौत के बाद बढ़े झगड़े

पड़ोसियों ने बताया, वर्ष 2021 में कमल की मां जगदीश कांता की मौत हो गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था। कमल ने इससे पहले भी डिंपल को कई बार मारने की धमकी दी थी। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। डिंपल के मोबाइल की भी जांच कराई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts