पत्नी की हत्या कर पति फरार

घर पर ताले जड़कर फरार हुआ पति

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में देर रात पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। लाश को कंबल में लपेटकर पति अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर फरार हो गया। सुबह महिला का शव बरामद होने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच पर जुटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज  दिया है।

 शास्त्रीनगर के एल-2 मकान नंबर 1470 में कौशल उर्फ कमल अरोड़ा का परिवार रहता है। बताया जाता है कि देर रात कौशल का अपनी पत्नी डिंपल के साथ विवाद हुआ। इस दौरान दंपति के दोनों बच्चे ड्राइंग रूम में बैठ गए। बच्चों का कहना है कि कुछ देर बाद बदहवास कौशल कमरे से बाहर आया और उन्हें साथ लेकर घर पर दो ताले बाहर से लगाकर अपनी बहन के घर चला गया। कौशल की बहन का कहना है कि बच्चों को उसके घर छोड़कर वह रात को ही चला गया था। जिसके बाद सुबह कौशल की बहन दोनों बच्चों को छोड़ने के लिए कौशल के घर पहुंची। ताला खोल कर देखा तो बेडरूम में कंबल में लिपटी हुई डिंपल की लाश पड़ी थी। यह नजारा देखते ही महिला के होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उधर, घटनास्थल पर पहुंचे डिंपल के मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है। घटना के बाद से कौशल फरार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts